शनिवार, 8 अगस्त 2009

अनुराग

ये जो मेरे गालों का रंग गुलाबी हुआ,
ये जो मेरी आँखों का रंग शराबी हुआ,
ये जो मेरी चाल बदली सी है,
ये जो मेरे हाल में बेसुधी सी है,
कारण मुझसे क्या पूछते हो मेरे सांवरे ,
जब कि तुम भी जानते हो,
वो तुम ही हो,
जिसके लिए हम हुए हैं बावरे ।


बुधवार, 5 अगस्त 2009

हार या जीत

किस हार में छुपी है जीत ,
और किस जीत में छुपी है हार ,
इस हार जीत में उलझा है जीवन,
भ्रमित हुआ है अंतर्मन ।

जिस जीत से गर्वित हो कर,
चंहु ओर फिरता था कल तक ,
आज मन पछताता है यह पाकर ,
था वह एक पड़ाव न कि मंजिल।

हमें कोशिशें जारी रखनी थी,
नयी मंजिलों की राह में ,
कोशिशें नयी राहों की खोज में ,
कोशिशें नए सह यात्रियों से सहयोग में।

क्यों नही समझ पाया यह सत्य,
न हार महत्व पूर्ण है न जीत,
सिर्फ़ कोशिश महत्वपूर्ण है,
वह भी अविरल अविकल ।

हर हार के बाद जीत है ,
हर जीत के बाद हार ,
हर जीत के बाद और भी जीतें हैं ,
हर हार के बाद और भी हारें ।

कुछ भी अन्तिम नहीं है,
सिर्फ़ कोशिश के सिवा,
न हार , न जीत, न पड़ाव , न मंजिल ,
सृष्टि चक्र के ओर से छोर तक ॥

मंगलवार, 4 अगस्त 2009

उद्‍गम

तुम जब तक मुझमें हो,
स्वच्छ, निर्मल, पावन, विकारहीन हो,
मुझसे विछुड़ते ही,
ये सब भी तुमसे विछुड जाएगा ,
पर यही तुम्हारी नियति है,
और मेरी परिणिति ।