आज शिक्षक दिवस पर मैं पूरी श्रद्धा से जीवन मे मिले समस्त शिक्षकों को ध्यान कर रहा हूं, जिन्होंने हमारे जीवन दिशा दी, हमें जीवन को जीने का सलीका सिखाया और दुनियां को समझने का दॄष्टिकोण दिया । इन्ही में एक थे श्री देवी प्रसाद सिंह, जिन्होने हमे हमारे गांव के प्राइमरी स्कूल की तीसरी कक्षा में पढ़ाया था । सिंह साहब सेना से रिटायर हो कर आये थे और अपने जीवन में सैनिक की भांति अनुशासन से रहते थे और सब से यही अपेक्षा भी करते थे । अपने अधिकार क्षेत्र में इसे पूरी शिद्दत से लागू करते थे । उनके इन गुणों को आज हम अच्छी तरह और समग्र भाव से आकलन कर सकते हैं परन्तु उस समय हम सब विद्यार्थी उन्हे ’अनायास मास्साब’ कहते थे । यह नाम उन्हें कैसे मिला, किसने दिया यह तो किसी को नहीं पता लेकिन क्यों पड़ा उसकी व्यथा कथा उनके इस नाम से ही ज़ाहिर है । असल में मास्साब अति अनुशासनप्रिय थे जबकि छात्रों को लगता था कि वह अनायास ही उन्हें दंडित करते रहते हैं ।
मास्साब का यह स्पष्ट मत था कि छात्रों को सुधारना बहुत ही आवश्यक है और सुधारने का एक ही तरीका है वह है डंडे का भरपूर इस्तेमाल । अपने इस विश्वास को वह पूरे मनोयोग से लागू करते थे । यह बात अपने ख़ास लहज़े मे बड़ी शान से हर मिलने वाले से बताते थे कि उनकी क्लास के सारे बच्चे हर टास्क ऐसी फ़ुर्ती से पूरा करते हैं जैसे "फिरकी" ज़रा सा हवा का सहारा पाते ही नाचती है । वैसे तो पूरे स्कूल का कोई बच्चा उनके सामने नहीं पड़ना चाहता था परंतु उनकी क्लास के बच्चों की तो मजबूरी थी । उनके सामने अगर अनुशासन टूटा तो तुरन्त सज़ा का फ़रमान मिल जाता था ।
उनका दंड विधान अलिखित होते हुए भी पूरा नियमबद्ध था । आप किसी भी परिस्थिति पर उनसे मुफ़्त क्लेरीफ़िकेसन ले सकते थे । यदि उन्होने एक बार सज़ा सुना दिया, चाहे उन्होने खुद अनुशासन हीनता देखी हो या किसी की शिकायत पर दोनो पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हो , आप नयी दलीलों के साथ उनसे दुबारा अपील कर सकते थे । लेकिन अगर ये दलीलें अपुष्ट और गलत हुईं तो सज़ा बढ़ जाती थी । अब इस अपील के बाद कोइ दूसरी अपील नहीं होती थी इस लिये सज़ा बढ़ने के डर से अपील का रिस्क कम ही लोग उठाते थे । यह कार्य एक न्यायाधीश की तरह वह पूरे निरपेक्ष भाव से करते थे।
सज़ा की मात्रा गलती के हिसाब से पूर्वनिर्धारित थी ,जिस प्रकार की और जितनी बड़ी गलती उसी हिसाब से उसकी सज़ा । जैसे क्लास के अंदर पढ़ाई हो रही हो और कोई खिड़की से बाहर झांक रहा है तो १/२ डंडा, यदि क्लास के बाहर मैदान में पढ़ा रहे हों और कोई सड़क की तरफ़ देख रहा हो तो १ डंडा, क्लास के बाहर इधर उधर घूम रहे हैं तो २ डंडे, होम वर्क करके नहीं लाये तो ३ डंडे, आपस में मार पीट कर रहे हो तो ४ या ५ डंडे। इसके अलावा पढ़ाई लिखाई में हुई अलग अलग गलतियों पर अलग अलग मात्रा निर्धारित थी । यह स्पष्ट कर दूं कि सज़ा १/४,१/२ और ३/४ डंडे भी होती थी । इसके लिए वे डंडे के उतने हिस्से पर पकड़ कर मारते थे, इससे उसकी चोट उसी मात्रा में कम लगती थी। यह उनकी अपनी खोज थी क्योंकि आज तक किसी और टीचर को एक डंडे से कम सज़ा देते मैनें नहीं देखा । बच्चे तो गलतियां दिन भर करते रहते थे और उनको दिन भर सज़ा भी सुनाई जाती रहती थी मगर सज़ा तुरंत नहीं मिलती थी । इसके लिए दो समय निर्धारित थे एक रेसिस से थोड़ा पहले और दूसरा दिन की छुट्टी से थोड़ा पहले । हर बच्चा अपनी दिन भर की सज़ाओं का लेखा रखता था, उपर्युक्त समय पर उनके पास जा कर हिसाब देता और सज़ा प्राप्त कर के खाता बन्द कराता। इसमें किसी तरह की गफ़लत करने पर सज़ा की मात्रा बढ़ जाती थी। यह एक तरह से टैक्स रिटर्न जैसा था कि आपको समय से भरना है नही तो पेनाल्टी पडेगी ।
उनका पढाई पर जितना ध्यान रहता उतना ही इस बात पर भी कि अगर जरा भी गलती हुई है तो सज़ा मिलना बहुत ज़रूरी है । इसे सुनिश्चित करने के लिए वह क्लास में दो या तीन मानीटर बनाते थे । यह नियुक्ति केवल एक दिन के लिये होती थी । उनकी नज़र में सारे छात्र एक समान थे इसलिए मानीटर के पद की नियुक्ति के लिये कोई विशेष गुण वाला छात्र नहीं खोजते थे यह मौका सब को मिलता था । दो या तीन मानीटर इस लिए कि उन्हें मास्साब के साथ पूरी क्लास पर नज़र रखना पड़ता था । किसी बच्चे का सिर ज़रा भी इधर उधर हुआ और उसके नाम का खाता खुला । प्रतिदिन मानीटर का बदलाव इस लिए कि किसी की पढ़ाई का नुकसान न हो और कोई अपने पद का दुरुपयोग न कर पाये । इस प्रकार मास्साब पूरी तरह से आश्वस्त थे कि उनकी कक्षा के बच्चे सबसे सुधरे हुए हैं ।
मास्साब पूर्व सैनिक होने के नाते खेल और व्यायाम में भी बहुत रुचि रखते थे और छात्रो को इसमे हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते थे । इसके अलावा पूरे स्कूल में कोई भी आयोजन हो उसकी जिम्मेवारी मास्साब की ही होती थी। बच्चों में स्वभावत: खेल में ज्यादा रुचि होती है । इसलिए वे आशा लगाये रहते थे कि मास्साब उन्हे मौका देगें । जैसा मैं पहले बता चुका हूं कि उनकी नज़र में सारे छात्र समान थे अत: वे सबको कुछ न कुछ जिम्मेवारी देते और सबको आयोजन से जोड़े रखते । जब किसीसे बात करते तो उसे ऐसा महसूस करा देते कि वह पूरे आयोजन में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है । जहां उनके अनुशासन से बच्चे उनसे कन्नी काटते, उनके इस गुण से उनके करीब भी होते थे ।
आज जगह जगह शिक्षा की दुकाने खुल गयी हैं और शिक्षा के मायने भी बहुत बदल गये हैं । ऐसी दंड प्रक्रिया भी पूर्णतया निषेध हो गयी है । परन्तु हम जब पी टी एम के दिन अपने बच्चों के स्कूल जाते हैं और आज के टीचरों की बातें सुनते है तो हमे अपने ऐसे पुराने शिक्षकों की याद आती है और बड़ी श्रद्धा से आती है । मैं क्षमा प्रार्थना के साथ कहना चाहूंगा कि अब वह विश्वास और समर्पण भाव नज़र नही आता, सिर्फ़ ताम-झाम ज्यादा नज़र आता है । हमारे मास्साब ने दंड प्रक्रिया दिल की गहरायी से छात्रों मे अनुशासन लाने के लिये ही अपनायी थी, किसी को चोट पहुचाने, घायल करने या ट्यूसन के लिये मज़बूर करने के लिये नहीं । आज जब वह इस दुनिया में नहीं हैं, उनका यह पूर्व छात्र उन्हें अपनी यादों की श्रद्धांजलि समर्पित कर रहा है ।
मनुष्य जीवन भर मंजिल की तलाश में भागता है और मंजिल उससे दूर होती जाती है, जैसे जल की तलाश में मृग मरू भूमि में मरीचिका का अनुभव करता है, संत कबीर के शब्दों में : पानी में है मीन पियासी
शनिवार, 5 सितंबर 2009
मंगलवार, 1 सितंबर 2009
चमचा पुराण
गांधी की जय से क्या होगा,
नेहरु की जय से क्या होगा,
भारत में जो भी कुछ होगा,
चमचागीरी से ही होगा ।
बोलो जप तप तीरथ करने से,
यहां किसे क्या मिल जाता है,
पर चमचागीरी करने भर से ही,
किस्मत का हर फाटक खुल जाता है ।
चमचागीरी है एक कला,
किंतु नहीं सिखलायी जाती है,
विद्यालयों के कमरों में भी,
यह नहीं पढाई जाती है ।
नभचर को बोलो कब कोई,
नभ में उडना सिखलाता है,
जलचर को भी बोलो कब कोई,
जल में तैरना सिखलाता है ।
ज्यों कश्मीर में केसर मिलता,
और केरल में काजू मिलता है ,
चमचागीरी का फूल हमेशा,
कुर्सी की क्यारी में खिलता है ।
चमचों की महिमा कौरव कुल से,
अब तक है चलती आयी ,
कवियों ने भी ऊचें स्वर में,
चमचों की महिमा है गायी ।
ज्यों रिश्वत के बिना ,
काम न कोई बन पाता है ,
वैसे ही कुर्सी और चमचे का ,
जनम जनम का नाता है ।
फिर भी यह एक पहेली है,
जो नही सुलझने पायी है ,
कुर्सी के बाद चमचा आया है,
या चमचे के बाद कुर्सी आयी है ।
है मिलावट आज सब जगह,
इसीलिये तुमको समझाता हूं,
असली और नकली चमचों की,
पहचान तुम्हे करवाता हूं ।
नकली चमचा कुछ देर बाद में,
मौसम सा रंग बदलता है,
असली चमचा वो है जो,
गिरगिट से पहले रंग बदलता है ।
तुम भी चमचे बन सकते हो,
बस स्वाभिमान का दमन करो,
अपने सब काम बनाने को,
सारे आदर्शों का हवन करो ।
चमचा तुम सा ही होता है,
बस केवल नाक नहीं होती,
वह सब धर्मों से ऊंचा है,
चमचों की जात नहीं होती ।
तुम झूठे मन से बोल रहे ,
गांधी की जय नेहरु की जय,
मैं सच्चे मन से बोल रहा,
चमचों की जय चमचों की जय ।
मुट्ठी भर लोगों से बोलो कब तक,
यह गांधी युग है चलने वाला ,
अरे गांधी युग जल्द जायेगा,
अब चमचा युग है आने वाला ॥
******************************
यह पैरोडी आज से दस साल पहले किसी मित्र ने लिख कर दिया था । उन्हे भी किसी और ने लिख कर दिया था । इसके रचयिता का नाम मुझे नही पता । यदि किसी को पता हो तो अवश्य बतावें । धन्यवाद ।

शनिवार, 29 अगस्त 2009
आधुनिक नैतिकता
क्या ज़ायज है ?
नियम के दायरे में खेलना,
या हर हाल में विजेता होना ।
यकीनन दोनो ही,
तुम्हारा नियम के दायरे में खेलना,
मेरा हर हाल में विजेता होना।
नियम के दायरे में खेलना,
या हर हाल में विजेता होना ।
यकीनन दोनो ही,
तुम्हारा नियम के दायरे में खेलना,
मेरा हर हाल में विजेता होना।
मंगलवार, 25 अगस्त 2009
वियोग के क्षण
इस वीराने अन्धियारे के बीच,
इस अल्प प्रकाशित कमरे में,
इस अर्ध रात्रि की बेला में,
मैं हूँ मेरा अकेलापन है,
सबको समेटे खामोशी की चादर है।
जागती हुई मेरी आंखो में ,
बन्द पलकों के पीछे,
मेरे मन के पर्दे पर,
अगनित मनोभाव दर्शाते,
रूप तुम्हारा बिम्बित होता है।
कभी कुछ कहती हुई तुम,
कभी कुछ समझाती हुई तुम,
कभी बात बे बात झल्लाती हुई तुम,
कभी मनुहार करती हुई तुम,
अनेकों रूप तुम्हारा प्रकट होता है।
यदि मैं नींद में गहरे जाऊं,
शायद सपने में तुम आओ,
या शायद सिर्फ़ नींद ही आये,
न सपने आयें न तुम आओ,
नींद में तो सब कुछ अनिश्चित है।
इन जागती आखों बन्द पलकों में,
तुमसे हो रहा है मिलन,
इनके खुलते ही है तुमसे वियोग,
नींद में स्वप्न और स्वप्न में तुम्हारे आने की अनिश्चित्ता,
इनके बीच विकल मैं और मेरा असमंजस है।

शुक्रवार, 21 अगस्त 2009
बुधवार, 19 अगस्त 2009
जिन्ना , जसवंत , रवीश और बहस जारी है
आदरणीय रवीश जी,
मैं तो आपका प्रशंसक हूं परन्तु जिस तरह से इतिहास को एक संकीर्ण दॄष्टि से और कांग्रेसी नज़रिये से देखा जा रहा है वह अनुचित है । आपका यह कहना कि मुस्लिम लीग ने १९२० के बाद अलग राह पकडी तो इस पर भी ध्यान दीजिएगा :
खिलाफ़त आन्दोलन का समर्थन की क्या आवश्यकता थी, क्या वह निर्णय मुस्लिम तुष्टीकरण का कांग्रेसी शुरुआत नही था । वह एक कदम भारत की राजनीति में हिंदू दक्षिणपंथ की शुरुआत, मुस्लिम लीग को एक्स्ट्रीम डिमांड की तरफ़ धकेलने वाला नही साबित हुआ ।
दूसरा ,इन बातों का भी खुलासा होना चहिए कि क्या जिन सूबों मे जिन्ना साहेब और लीग मुस्लिम शासन की मांग कर रहे थे वे अब पाकिस्तान में हैं या नहीं । जितना रिज़र्वेसन सरकारी नौकरियों में मांग रहे थे वह पाकिस्तान और भारत मिलाकर उससे ज्यादा प्राप्त है या नहीं । और क्या आज कांग्रेस की सरकार मुसलमानों को भारत में आरक्षण देने की पूर्ण तैयारी में है या नहीं तथा कुछ राज्यों में कोर्ट के दखल बावजूद कांग्रेस ने आरक्षण दिया या नहीं ।
अगर पिछले ७५ - ८० सालों की राजनीति का अवलोकन किया जाय तो यह कहना अतिसयोक्ति न होगी कि जिन बातों को १९३० में रिजेक्ट किया २००९ में वे सब पिछले दरवाजे लागू हो रही हैं पूरे सेकुलर सर्टीफ़िकेट के साथ क्योंकि कमिटेड मीडिया और सच्चर कमेटी साथ हैं और वोट बैंक पर नज़र है । इसके बाद यह बहस तो जायज है कि बटवारा क्यों हुआ और क्या जो उद्देश्य बटवारे का था वह हासिल हुआ । इस पर बहस से क्यों भागते हैं और हंगामा खड़ा करके, तथ्यों को घुमा कर असली मुद्दे को दबा देना चाहते हैं । इस पर बहस आज नही तो कल होगी ही , सेकुलरिज्म का बुखार थोड़ा कम होगा तब होगी, शायद कुछ सालों बाद ।
और अंत में आपने मुस्लिम लीग और कांग्रेस के १९३७ के संयुक्त प्रांत के समझौते की तुलना २००९ के लालू , मुलायम और पासवान से किया यह भी अनुचित है, क्योंकि यह सब जानते हैं कि २००९ के चुनाव में इनका कोई समझौता नहीं था एक सीट पर भी नहीं । तुलना अगर जायज है तो एन सी पी से जहां महाराष्ट्र में समझौता था अन्य जगह नहीं । चुनाव के बाद दोनों सरकार में शामिल हैं । दोनों का आपस में विरोध भी कम नहीं है, आखिर सुषमा स्वराज ने तो सिर्फ़ धमकी दिया सिर मुडाने का, पवार साहेब ने तो पार्टी तोड़ी । अगर आप का यह कहना ठीक है कि लीग और कांग्रेस १९३७ में साथ खड़े नहीं रह सकते थे तो चुनाव पूर्व समझौता क्यों किया था चाहे कुछ सीटों का ही सही ।
एन डी टी वी पर तो आप कमिटेड हैं चैनेल की वजह से, पर ब्लोग पर भी वही कांग्रेस प्रवक्ता वाला तेवर । माफ़ी चाहूंगा अगर कुछ अनुचित लगा हो तो मगर आपकी टिप्पड़ी का इन्तज़ार रहेगा ।आपका प्रशंसक,
August 19, 2009 1:32 AM
रवीश जी की टिप्पडी आई :
विजय जी,
मैं कांग्रेस का प्रवक्ता नहीं हूं। न तो टीवी पर न ही ब्लॉग पर। विभाजन पर क्यों नहीं बहस होनी चाहिए? आपको क्या लगता है कि बहस नहीं हुई या हो रही है? कौन सा तथ्य मैंने मोड़ दिया है मैंने। जसवंत सिंह एक प्रमाण दे दें कि किस बैठक में जिन्ना और नेहरू के बीच १९३७ में यूपी में गठबंधन सरकार बनाने का फैसला हुआ था? दे दें तो अच्छा है। मैं कह रहा हूं कि अभी तक इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है। नए तथ्य के साथ इतिहास की सोच बदलती है।
सेकुलरिज्म बुखार नहीं है। सांप्रदायिकता बुखार है। आप बात को कहीं से कहीं ले जा रहे हैं। कांग्रेस मुसलमानों के लिए आज क्या कर रही है उसका इस लेख से कोई संबंध नहीं है। मैंने जिन्ना की भूमिका के आस पास की राजनीतिक प्रक्रिया का ज़िक्र करने के लिए लेख लिखा
मुलायम का ज़िक्र इसलिए किया गया है ताकि जो इतिहास के विद्यार्थी नहीं हैं उनसे आज के रूपक के सहारे संवाद किया जा सके कि किस तरह से राजनीति में तब भी शक या गेस के आधार पर दलीलें गढ़ी जाती रही है। तुलना करने का इरादा बिल्कुल नहीं था।
August 19, 2009 9:१९ अ म
अंत में यह मैं अपने ब्लोग पर दे रहा हूं ताकि सभी अपना मत दे सकें और बहस आगे बढ़े ।

मंगलवार, 18 अगस्त 2009
अमोघ
मन कर एकाग्रचित्त ,
परिणाम से अविचलित ,
लोकचर्चा से न हो भ्रमित ,
उद्देश्य को इंगित ,
अकर्मता से विलगित ,
प्रभु को समर्पित,
ऐसा उद्यम होगा अमोघ ,
न हो संशयित ।
परिणाम से अविचलित ,
लोकचर्चा से न हो भ्रमित ,
उद्देश्य को इंगित ,
अकर्मता से विलगित ,
प्रभु को समर्पित,
ऐसा उद्यम होगा अमोघ ,
न हो संशयित ।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)